Tuesday, October 20th, 2026

पुलिस की वर्दी में दो सर्राफा व्यवसायियों को अगवा कर 30 लाख लूटे, तलाश में जुटीं कई टीमें

 गोरखपुर  
उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज के दो स्वर्ण कारोबारियों को गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से बुधवार की सुबह वर्दीधारी बदमाशों ने ऑटो से अगवा कर नौसढ़ के हरैया में ले जाकर 30.20 लाख लूट लिए। दोनों व्यापारियों के पास करीब 19 लाख रुपये और 11.20 लाख रुपये के कीमत का सोना था। पीड़ित ने चौकी पर पहुंची कर लूट की सूचना दिया। आरोप है कि शुरू में पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हुई। पीड़ित से पूछताछ बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

बदमाशों की पहचान के लिए रेलवे बस स्टेशन से नौसढ़ तक लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।महराजगंज जिले के निचलौल कस्बा निवासी दीपक वर्मा ओर रामू वर्मा स्वर्ण कारोबारी हैं। दोनों की कस्बे में दुकान है। बुधवार की सुबह छह बजे वह महराजगंज से बस पकड़ कर लखनऊ जाने के लिए घर से निकले। सुबह तकरीबन आठ बजे गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन पर बस पहुंचने पर दोनों लखनऊ जाने के लिए दूसरी बस में बैठ गए। लखनऊ जा रही जनरथ बस में सवार हो गए। आरोप है कि इस दौरान दो वर्दीधारी उनके पास पहुंचे और साथ चलने को कहा। 

पहले वे बोलेरो में बैठने का इशारा किए पर दोनों ने बोलेरो में साथ चलने से मना कर दिया तब वे इशारे से एक ऑटो बुलाए और दोनों को उसमें बैठा कर नौसढ़ की तरफ रवाना हो गए। नौसढ़ चौकी पर भी जब दोनों नहीं रुके तब व्यापारियों को शक हुआ। इस बीच एक ने अपने पास से तमंचा सटा दिया और चौकी से 500 मीटर आगे हरैया के पास सबसे पहले दीपक वर्मा को लूटे।

 

#पुलिस की वर्दी

Source : Agency

पाठको की राय